विंध्य धाम में समय से पहले सम्पन्न हुई मध्यान्ह् आरती,  झाॅकी पर लगाया पर्दा
विंध्य धाम में समय से पहले सम्पन्न हुई मध्यान्ह् आरती, झाॅकी पर लगाया पर्दा

विंध्य धाम में समय से पहले सम्पन्न हुई मध्यान्ह् आरती, झाॅकी पर लगाया पर्दा

मीरजापुर, 21 जून (हि.स.)। रविवार की सुबह सूर्य ग्रहण के दौरान विंध्यवासिनी मंदिर पर पुरोहितों ने आराधना किया। इसके साथ ही झांकी पर ग्रहण के दौरान पर्दा लगा दिया गया। दोपहर 12 से एक बजे तक होने वाली मध्यान्ह् आरती को सुबह नौ बजे से दस बजे तक किया गया। सुबह दस बजकर 27 मिनट से सूर्य ग्रहण लगना था। इसे देखते हुए मंदिर व्यवस्थापिका समिति ने आरती को सुबह नौ से दस बजे तक किए जाने का फैसला किया। मंदिर प्रांगण पर मौजूद तमाम पुरोहितों ने ग्रहण के दौरान देवी की स्तुति करते रहे एवं ग्रहण समाप्ति के पश्चात गंगा स्नान किया। क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर लोग गंगा स्नान करते देखे गए। गोदारा घाट, अखाड़ा घाट, पक्का घाट, दीवान घाट इत्यादि जगहों पर ग्रहण के दौरान गंगा स्नान करने वालों की काफी संख्या दिखाई दी। विंध्य पंडा समाज के मंत्री भानु पाठक ने बताया कि मध्यान्ह् आरती को ग्रहण के पूर्व किया गया। मंदिर पर पूजन करने वाले मौजूद रहे। ग्रहण के दौरान मंदिर का कपाट एवं झांकी पूर्ण रूप से बंद रहा। सूर्य ग्रहण के दौरान विभिन्न लोग अपने तरीके से ईश्वरीय साधना में लगे रहे। स्टेट बैंक चैराहा निवासी कमलेश्वरपति त्रिपाठी ने सुबह सूर्य ग्रहण लगने से लेकर समाप्ति तक करीब चार घंटे तक गंगा में खड़े होकर सूर्य उपासना की। हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/उपेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in