Video of marriage of two girls to a boy went viral
Video of marriage of two girls to a boy went viral

एक लड़के से दो लड़कियों के विवाह का विडियो हुआ वायरल

जगदलपुर, 07 जनवरी(हि.स.)। बस्तर जिले के ग्राम टिकरालोहंगा में एक लड़के से दो लड़कियों ने विवाह कर लिया है। दोनों हीलड़कियां लड़के को पसंद करती थी। गांव वालों की रजामंदी से दोनों लड़कियों का विवाह एक ही मंडप में 03 जनवरी को एक साथ कर दिया गया। सोशल मीडिया में इस विवाह का वीडियो वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदू मौर्य नाम के युवक ने एक ही मंडप में हसीना और सुंदरी के साथ एक ही मंडप में सात फेरे लेते हुए विवाह कर लिया। हसीना की उम्र 19 वर्ष और सुंदरी की उम्र 21 वर्ष है,दोनों ने बारहवीं तक शिक्षा ग्रहण किया हैं। बस्तर जिले में यह इस तरह का पहला मामला है, जब पूरे गांववालों की रजामंदी और मौजूदगी में बकायदा गाजे बाजे और आदिवासी रीति रिवाज के साथ यह विवाह संपन्न कराया गया। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in