फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि पर विक्की कौशल ने शेयर किया वीडियो
फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि पर विक्की कौशल ने शेयर किया वीडियो

फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि पर विक्की कौशल ने शेयर किया वीडियो

मोनिका शेखर अभिनेता विक्की कौशल फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार हैं। आज फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि है। मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके बायोपिक के निर्माताओं ने विक्की कौशल का एक नया लुक जारी किया है। इस मौके पर अभिनेता विक्की कौशल ने भी उन्हें याद किया है। विक्की कौशल ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर लिखा-'भारत के फील्ड मार्शल सैम मानकेशॉ के याद में... यह यात्रा स्पेशल होने वाली हैं।' साथ ही उन्होंने मेघना गुलजार, रोनी स्क्रेवाला व अन्य को टैग भी किया। वीडियो में सैम की काफी पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी बटालियन के बीच खड़े नजर आ रहे हैं। फिल्म के निर्माता रोनी स्क्रूवाला ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा कि हम उनकी अविश्वसनीय यात्रा को आपके सामने लाने का इंतजार नहीं कर सकते हैं। पिछले साल फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद फर्स्ट लुक जारी हुआ था। कोरोना वायरस के कारण फिल्म की शूटिंग अधूरी रह गई थी। फिल्म के निर्देशक मेघना गुलजार ने भी फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को याद किया। विक्की कौशल सैम मानेकशॉ की बायोपिक में फील्ड मार्शल की भूमिका में नजर आएंगे। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस बायोपिक का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा विक्की कौशल शूजित सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म 'सरदार उधम सिंह' में नजर आएंगे। फिल्म अभी अपने पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज में है। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in