सिदो कान्हू के वशंज रामेश्वर की हत्या पर छात्रसंघ ने जताया शोक, कार्रवाई की मांग की
सिदो कान्हू के वशंज रामेश्वर की हत्या पर छात्रसंघ ने जताया शोक, कार्रवाई की मांग की

सिदो कान्हू के वशंज रामेश्वर की हत्या पर छात्रसंघ ने जताया शोक, कार्रवाई की मांग की

दुमका, 18 जून (हि.स.)। जहां राज्य में एक तरफ स्वतंत्रा सेनानी सिदो-कान्हू मुर्मू के प्रतिमाओं को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षति पहुंचाया जा रहा है। वहीं अब स्वतंत्रा सेनानी सिदो-कान्हू मुर्मू के वंशज की संदेहास्पद मौत सनसनीखेज घटना सामने आयी है। परिजनों हत्या की आशंका ज़ाहिर करते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है। सिदो-कान्हू मुर्मू के वंशज रामेश्वर मुर्मू की बीते 12 जून के रात संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी थी। परिवार वालो ने सद्दाम अंसारी पर आरोप लगाया कि इसी ने रामेश्वर मुर्मू कि हत्या की है। इसके लिए परिजनों ने थाना में उसके विरुद्ध लिखित शिकायत भी कराया है। लिखित शिकायत में बताया कि सद्दाम अंसारी द्वारा एक आदिवासी युवती पर भद्दी-भद्दी टोन कसने पर रामेश्वर ने इसका विरोध किया था। जिस कारण दोनों में हाथापाई हुई और सद्दाम अंसारी ने जान से मारने का धमकी दी और उसी रात रामेश्वर मुर्मू का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ। परिजनों ने सद्दाम अंसारी पर रामेश्वर मुर्मू का हत्या का आरोप लगाया है। इस हत्या के विरोध में आदिवासी छात्र संघ ने सिदो कान्हू मुर्मू चौक में रामेश्वर के आत्मा के शांति के लिए मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखा और दोषी को जल्द से जल्द पकड़कर मृत्युदंड की सजा का मांग किया। छात्र संघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रशासन द्वारा जल्द ही कार्रवाई नहीं किया जाता है तो चरणबद्ध तरीका से व्यापक आंदोलन किया जायेगा। इस मौके पर छात्र नेता श्यामदेव हेंब्रम, जोसेफ बास्की, सत्यम कुमार, बजरंगी दास, ठाकुर हांसदा, मानवेल हेंब्रम, सिमोन मुर्मू, राजकुमार मुर्मू, मर्थियस हेम्ब्रम, पुरुषोत्तम दास, अमर कुमार तुरी, सोहन मुर्मू आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ नीरज/ सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in