डॉ हर्षवर्धन ने देशवासियों को दी चैत्र नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं
डॉ हर्षवर्धन ने देशवासियों को दी चैत्र नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं

डॉ हर्षवर्धन ने देशवासियों को दी चैत्र नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं

डॉ हर्षवर्धन ने देशवासियों को दी चैत्र नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं नई दिल्ली, 25 मार्च (हि.स.)। चैत्र नवरात्रि की आज यानी बुधवार से शुरुआत हो गई। चैत्र नवरात्रि दो अप्रैल तक चलेगी। नवरात्रि में नौ दिनों तक मां शक्ति के अलग-अलग नौ रूपों की उपासना की जाती है। आज से ही हिन्दू नववर्ष की शुरुआत होती है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने देशवासियों को चैत्र नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट पर लिखा, 'देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः। देशवासियों को भारतीय नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि 2020 की शुभकामनाएं। शक्ति उपासना का यह पर्व हमें कोविड-19 पर विजय प्राप्त करने का सामर्थ्य प्रधान करे। हे जगतजननी, हर तरफ सुख-शांति व समृद्धि हो।' हर्षवर्धन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक डॉ हेडगेवार को उनकी जयंती पर याद करते हुए भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'भारतीय संस्कृति के परम उपासक संघ के संस्थापक एवं आद्य सरसंघचालक परमपूज्य डॉ केशव राव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती पर कोटि कोटि वंदन।' एक अन्य ट्वीट में केंद्रीय मंत्री न हिन्दू नववर्ष को लेकर कहा, 'हिंदू संस्कृति भारतीयता की संजीवनी है। भारत को सुरक्षित रखना है तो हमें हिन्दू संस्कृति का समुचित पोषण करना होगा' हिन्दुस्थान समाचार/प्रभात-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in