वन्देभारत अभियान के तहत 12 हजार 974 विदेशी यात्रियों ने की वापसी
वन्देभारत अभियान के तहत 12 हजार 974 विदेशी यात्रियों ने की वापसी

वन्देभारत अभियान के तहत 12 हजार 974 विदेशी यात्रियों ने की वापसी

मुंबई, 16 जून (हि. स.)। कोरोना महामारी के कारण विभिन्न देशों में फंसे 12974 यात्रियों ने वंदेभारत अभियान के तहत 78 विमानों से मुंबई पहुंच आए हैं। इनमें मुंबई के यात्रियों की संख्या 4841 है। सीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार शेष महाराष्ट्र के यात्रियों की संख्या 4119 है जबकि अन्य राज्यों के यात्रियों की संख्या 4014 है। 1 जुलाई, 2020 तक 80 विमानों के माध्यम से और यात्रियों को मुंबई लाया जाएगा। अब तक, ब्रिटेन, सिंगापुर, फिलीपींस, संयुक्त राज्य अमेरिका, बांग्लादेश, मलेशिया, कुवैत, इथियोपिया, अफगानिस्तान, ओमान, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, नीदरलैंड, जापान, श्रीलंका, म्यांमार, तंजानिया, स्पेन, आयरलैंड, कतर, हांगकांग, कजाकिस्तान, मॉरीशस, थाईलैंड, केन्या, मियामी, वियतनाम, इटली, स्वीडन, इथियोपिया, रोम, जर्मनी, दुबई, मलावी, वेस्ट इंडीज, नॉर्वे और काहिरा से यात्री मुंबई पहुंचे हैं। मुंबई के यात्रियों को विभिन्न होटलों में कवरन्टीन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। राज्य के अन्य जिलों के यात्रियों को उनके जिला मुख्यालय पर भेजने की व्यवस्था की जा रही है। इन यात्रियों को संबंधित जिला कलेक्टर और नगर आयुक्तकी देखरेख में उनके घर पहुंचाया जा रहा है। अन्य राज्यों के यात्रियों को संबंधित राज्य से परिवहन पास मिलने तक मुंबई के संगरोध केंद्र में रखा जाता है। संबंधित राज्य से यात्री परिवहन पास प्राप्त होते ही उन्हें उनके संबंधित राज्यों में भेज दिया जाता है। यह अभियान महाराष्ट्र सरकार द्वारा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय के समन्वय में सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ विनय/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in