वंदेभारत अभियान अंतर्गत लौटे 19604 प्रवासी
वंदेभारत अभियान अंतर्गत लौटे 19604 प्रवासी

वंदेभारत अभियान अंतर्गत लौटे 19604 प्रवासी

मुंबई, 24 जून (हि. स.)। महाराष्ट्र सरकार मुंबई में वंदेभारत अभियान के तहत विदेश में फंसे महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के आने वाले नागरिकों को उनके आइसोलेशन करने की ज़िम्मेदारी ले रही है और अब तक इस अभियान के तहत 125 विमानों में 19,604 यात्री मुंबई पहुंच चुके हैं। एक जुलाई, 2020 तक, यात्रियों को मुंबई लाने के लिए और 45 उड़ानों की उम्मीद है। विदेशों से आने वालों में अब तक महाराष्ट्र से 13 हजार 899 और अन्य राज्यों से 5705 प्रवासी है। इनमें मुंबई की यात्रियों की संख्या 7218 है। शेष महाराष्ट्र में यात्रियों की संख्या 6681 है, इस प्रकार महाराष्ट्र में यात्रियों की कुल संख्या 13 हजार 899 है। अन्य राज्यों के यात्रियों की संख्या 5705 है। कुल यात्रियों की संख्या 19,604 हो गई है ।ये प्रवासी ब्रिटेन, सिंगापुर, फिलीपिंस, अमेरिका, बांगलादेश, मलेशिया, कुवेत, इथियोपिया, अफगानिस्तान, ओमान, दक्षिण अफ्रिका, इंडोनेशिया, नेदरलँड, जपान, श्रीलंका, म्यानमार, तंजनिया, स्पेन, आयरर्लँड, कतर, हाँगकाँग, कजाकिस्तान, मॉरिशियस, ब्राजील, थाईलैंड, केनिया, मियामी, वीयतनाम, इटली, स्वीडन, इथोपिया, रोम, जर्मनी, दुबई, फिलीपाईन्स, नेदरलँड, मालावी, आदि देशों से मुंबई में दाखिल हुए है। एक जुलाई 2020 तक कुल 49 विमानों से प्रवासी उक्त देशों से मुंबई आने वाले है। ग्रेटर मुंबई में यात्रियों के लिए होटल में क्वारंटाइन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिला मुख्यालय के माध्यम से लोगों को उनके- उनके जिलों में भेजने की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन क्वारंटीन किए गए लोगों पर कड़ी नजर रख रहा है और इसे सख्ती से लागू किया जा रहा है।अन्य राज्यों के यात्रियों को संबंधित राज्य से परिवहन पास प्राप्त होने तक मुंबई में क्वारंटाइन केंद्र में रखा जाता है। संबंधित राज्य से यात्री पास मिलते ही उन्हें उनके गृह राज्य वापस भेज दिया जाता है। महाराष्ट्र सरकार केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय के समन्वय में वंदे भारत अभियान को सफलतापूर्वक चला रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ विनय/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in