उत्तराखंड कांग्रेस ने राहुल गांधी का सादगी से मनाया जन्मदिन
उत्तराखंड कांग्रेस ने राहुल गांधी का सादगी से मनाया जन्मदिन

उत्तराखंड कांग्रेस ने राहुल गांधी का सादगी से मनाया जन्मदिन

देहरादून, 19 जून (हि.स.)। कांग्रेस ने शुक्रवार को राज्य में पार्टी नेता राहुल गांधी का जन्मदिन सागदी के साथ मनाया। इस मौके पर भारत-चीन सीमा पर शहीद सैनिकों को नमन किया गया। रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। लोगों को मास्क, सेनेटाइजर, खाद्यान्न और फल वितरण कर राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की गई। कांग्रेस मुख्यालय में राजकीय दून मेडिकल काॅलेज के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया। इससे पूर्व प्रीतम सिंह के नेतृत्व में भारत-चीन सीमा पर शहीद सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सिंह ने कहा कि जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। कांग्रेस उनके परिजनों के साथ खड़ी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि कोरोना में लोगों का रोजगार समाप्त हो गया है। सबसे ज्यादा मजदूर प्रभावित हुए हैं। ऐसे लोगों की यथासंभव सहायता करनी चाहिए। उन्होंने सेवाकार्यों के लिए महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि इस मौके पर अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने तिलक रोड स्थित बाल बनिता आश्रम पहुंच कर अनाथ बच्चों को भोजन, फल वितरण किया। उनके साथ महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, कोहली, भरत शर्मा, नागेंद्र रतूड़ी, अभिनंदन शर्मा आदि थे। इसके अलावा रायपुर विधानसभाक्षेत्र के आमवाला रायपुर रोड, किददूवाला, कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के कालिन्दी एन्क्लेव तथा मसूरी विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंदों को खाद्यान्न, मास्क, सेनेटाइजर, फल आदि का वितरण कर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। राजीव गांधी सामुदायिक भवन में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान करने वालों में ताहिर अली, हरिकृष्ण भट्ट, विनोद धनोशी, राहुल रौबिन, अमन सिंह, सौरभ, आदर्श सूद, दिनकर, हर्ष शंकर, हरजोत सिंह, अमित, विजय चन्द्र, अम्बर खण्डूरी, महेश जोशी, मोहित रतूड़ी,सौरभ,हरप्रीत सिंह आदि शामिल रहे। महानगर कांग्रेस महिला अध्यक्ष कमलेश रमन के नेतृत्व और पार्षद देविका रानी के संयोजन में राजपुर विधानसभा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 डीएल रोड नई बस्ती में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उपहार के साथ-साथ सेनेटाइजर, मास्क और ग्लब्स सम्मानित किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in