उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में 30 जून तक खाली पद प्रोन्नत से भरे जाएंगे
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में 30 जून तक खाली पद प्रोन्नत से भरे जाएंगे

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में 30 जून तक खाली पद प्रोन्नत से भरे जाएंगे

लखनऊ, 22 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) में मुख्यालय से लेकर डिपो तक खाली पदों को 30 जून तक प्रोन्नत से भरा जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया तेजी से चल रही है। परिवहन निगम मुख्यालय के प्रधान प्रबन्धक कार्मिक अतुल भारतीय ने सोमवार को बताया कि गत 12 जून को हुई समीक्षा बैठक में परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया ने निर्देश दिया था कि हर हाल में 30 जून तक प्रदेश भर के डिपो में खाली पड़े पदों को रोडवेज कर्मियों को प्रोन्नत करके भरा जाए। उनके निर्देशानुसार प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबन्धकों और सेवा प्रबन्धकों को खाली पदों को प्रोन्नत से भरने के लिए दिशा निर्देश भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी क्षेत्रों को 24 जून तक रोडवेज कर्मियों की गोपनीय रिपोर्ट मुख्यालय भेजनी होगी। इसके लिए परिवहन निगम मुख्यालय से एक प्रारूप बनाकर भेजा गया है। इस प्रारूप में वरिष्ठ लिपिक से लेकर केन्द्र प्रभारी तक की 11 प्रकार की सूचनाएं होंगी। इसमें कर्मचारियों की बीते पांच वर्षों की गोपनीय प्रविष्टियों का ब्यौरा भी होगा। गौरतलब है कि परिवहन निगम के कर्मचारियों को प्रोन्नत का लाभ न मिलने से एक ही पद पर कई वर्षों से कर्मचारी अभी कार्य कर रहे हैं। ऐसे में प्रोन्नत का लाभ 30 जून तक मिलने का निर्देश उनके लिए खुशी और राहत भरी खबर है। फिलहाल इस समय प्रदेश के सभी क्षेत्रों में कर्मचारियों की गोपनीय रिपोर्ट बनाई जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in