आतंकवादियों के बच्चों को स्कॉलरशिप देने का फैसला वापस ले यूटी प्रशासन: हिंदुस्तान शिव सेना
आतंकवादियों के बच्चों को स्कॉलरशिप देने का फैसला वापस ले यूटी प्रशासन: हिंदुस्तान शिव सेना

आतंकवादियों के बच्चों को स्कॉलरशिप देने का फैसला वापस ले यूटी प्रशासन: हिंदुस्तान शिव सेना

जम्मू, 25 जून (हि.स.)। हिन्दुस्तान शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत कपूर ने आतंकवादियों के बच्चों को स्कॉलरशिप देने के यूटी प्रशासन के फैसले को वापस लेने की मांग करते हुए गुरूवार को कहा कि अगर सरकार ने इस फैसले को वापस नहीं लिया तो इसके गंभीर परिणाम होगें। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर उसने इस फैसले को वापस नहीं लिया तो हिन्दुस्तान शिव सेना इसका डटकर विरोध करेगी और इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन शुरू कर देगी। उन्होंने कहा कि यूटी प्रशासन को तुष्टीकरण की नीति को त्याग देना चाहिए अन्यथा यह सरकार के लिए घातक साबित होगी। कपूर ने कहा कि देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने वालों के बच्चों को स्कालरशिप देने से देशद्रोहियों का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का यह फैसला सुरक्षाबलों का अपमान है जो पाक द्वारा चलाये जा रहे परोक्ष युद्ध का मुकाबला कर रहे हैं। शिव सेना अध्यक्ष विक्रांत कपूर ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान अपने विचार प्रकट करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने लोगों को उनके घरों तक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए अन्य कई फैसले किए हैं जो स्वागत योग्य हैं लेकिन आतंकवादियों के बच्चों को स्कालरशिप देने का फैसला राज्य के देशभक्त लोगों को किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि आए दिन आतंकियों द्वारा निहत्थे लोगों की हत्याएं की जा रहीं हैं और सीमा पार से चलाए जा रहे आतंकवाद के खिलाफ अभियानों के दौरान हमारे कई जवानों ने शहादत पाई है। आतंकवादियों के बच्चों को स्कालरशिप देकर सरकार शहीदों के परिजनों और जम्मू कश्मीर के देशभक्त लोगों के दिलों को ठेस पहुंचाने का काम कर रही है। इसके साथ ही सुरक्षाबलों के मनोबल को भी ठेस पहुंचेगी। कपूर ने सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि आंतकवादियों के परिजनों के प्रति सहानुभूति दिखाकर आखिर सरकार क्या साबित करना चाहती है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जिन लोगों ने पाकिस्तान के इशारे पर देश के खिलाफ बंदूक उठाई और जो लोग निहत्थे लोगों की हत्याएं कर रहे हैं और तिरंगे का अपमान करने के साथ ही कश्मीर में पाकिस्तान के झंडे फहराते हैं उन देशद्रोहियों के बच्चों को स्कॉलरशिप देना गलत है। अगर सरकार ने स्कॉलरशिप देनी है तो वो शहीद हुए सुरक्षा जवानों के बच्चों को और उन गरीब परिवारों के बच्चों को दी जाए जिनको घर खाने के लिए दो वक्त की रोटी नहीं है और उनके बच्चे पढ़ नहीं पाते। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुनील दबगोत्रा, हिंदुस्तान शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष, नितिन मेहरा, अमित, हिमांशु गुप्ता, बाबा राम कैथ, महिला विंग की नेता सपना कोहली, ज्योति देवी और अन्य भी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in