जर्मनी में अमेरिकी सैनिकों की संख्या आधा करना चाहते हैं ट्रम्प
जर्मनी में अमेरिकी सैनिकों की संख्या आधा करना चाहते हैं ट्रम्प

जर्मनी में अमेरिकी सैनिकों की संख्या आधा करना चाहते हैं ट्रम्प

नई दिल्ली, 16 जून (हि.स.)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह जर्मनी में अमेरिकी सैनिकों की संख्या को घटाकर आधा कर देंगे, क्योंकि बर्लिन नाटो को फंड में पूरा योगदान नहीं करने का दोषी है और व्यापार में अमेरिका के साथ उसका व्यवहार ठीक नहीं है। ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि जर्मनी में 52,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं और वह इसे 25,000 तक घटाएंगे। उन्होंने कहा कि यह अमेरिका के लिए एक बहुत बड़ा खर्च है। इसलिये हम संख्या को कम कर रहे हैं, हम संख्या को 25,000 से नीचे लाने जा रहे हैं। जर्मनी, यूरोप और अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो गठबंधन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति का यह संदेश काफी जोरदार और स्पष्ट था। शीत युद्ध के दौरान सोवियत संघ के खिलाफ नाटो सदस्यों की रक्षा के लिये द्वितीय विश्व युद्ध के अंत के बाद से ही अमेरिकी सैनिकों को भू-राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जर्मनी में तैनात किया गया। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के तहत रूस की सैन्य महत्वाकांक्षाओं के फिर से बढ़ने के कारण पिछले दो दशकों में अमेरिका की उपस्थिति को नया महत्व मिला है। मध्य और पूर्वी यूरोपीय राज्य मजबूत अमेरिकी सुरक्षा के लिए दबाव बनाने में सबसे आगे हैं। ट्रम्प ने कहा कि वह नाटो में अपर्याप्त भुगतान के लिये जर्मनी को सजा देना चाहते हैं और यूरोपीय संघ के साथ व्यापार युद्ध में एक हथियार के रूप में सैनिकों की नियुक्ति का उपयोग करना चाहते हैं। ट्रम्प ने बार-बार यूरोपीय नाटो सदस्यों पर रक्षा पर जीडीपी का कम से कम दो प्रतिशत खर्च करने की अपनी प्रतिबद्धता से पीछे हटने का आरोप लगाया है। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश सिंह/कुसुम-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in