भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति कारगर : त्रिवेन्द्र सिंह
भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति कारगर : त्रिवेन्द्र सिंह

भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति कारगर : त्रिवेन्द्र सिंह

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल रैली को किया सम्बोधित हरिद्वार 24 जून (हि. स.)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य में तीन साल से भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस के साथ पारदर्शी सरकार कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार के मामलों में अब तक 150 लोगों पर कार्रवाई होना इस बात का प्रमाण है। मुख्यमंत्री बुधवार को हरिद्वार जनपद के भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की वर्चुअल रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा सरकार कोरोना संकट में अन्य राज्यों में फंसे 2.40 लाख प्रवासियों को वापस अपने घर लाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोरोना संक्रमण पर जल्द काबू पा लिया जाएगा। रविवास मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं ने सीएम को लाइव सुना। उन्होंने सीमा सुरक्षा, कोरोना से उपजी स्थितियों, किसानों की समस्याओं के साथ ही सरकार की उपलब्धियां बताई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का जो संकल्प लिया है, हम सबको मिलकर इसको पूरा करना होगा। प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की है, जिससे समाज के हर वर्ग को विकास की विभिन्न योजनाओं एवं अंत्योदय कि भावना निहित है। राज्य का गरीब, किसान और मजदूर भाजपा को अपनी पार्टी समझता है। प्रधानमंत्री को गरीब मसीहा के रूप में देखता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड अटल आयुष्मान योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति को 05 लाख तक के इलाज की सुविधा प्रदान की गई है। हरिद्वार जनपद में अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के तहत 2 लाख 68 हजार लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बने हैं। इस योजना के तहत जनपद में 29 हजार 800 लोगों ने अपना इलाज कराया है। जिसमें 32 करोड़ 88 लाख रुपये की धनराशि खर्च हुई। सीएम ने कहा कि चीन की नीतियां विस्तारवादी हैं। उसने सीमा पर घुसपैठ करने का प्रयास किया। वह अपने सैनिकों की मौत के बारे में कभी नहीं बताता। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की 345 कि.मी सीमा चीन से मिलती है। सीमान्त क्षेत्रों तक सड़कों का जाल बिछाया गया है। पिछले 17 सालों से लम्बित नैलांग व लिपूलेख सड़क निर्माण में तेजी आई है। सीमान्त क्षेत्रों तक सड़क पहुंचने से स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा। यह देश की सुरक्षा का भी मार्ग है। सीएम ने कहा कि भाजपा 2017 से अब तक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चलाने सफल हुई हैं। इस मामले में कई लोगों पर सख्त कार्रवाई हुई है। इसमें आईएएस और पीसीएस भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के दृष्टि पत्र में जो वादे किए थे, उनमें 85 फीसदी पूरे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने इकबालपुर चीनी मिल को चलवाया। इस मिल से 22 हजार किसान जुड़े हैं। इन किसानों का बकाया दिलाया गया। मिल में ऐथेनॉल प्लांट लगने से बकाया भुगतान की समस्या दूर होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील बंसल ने की। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा, सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सुबोध राकेश, डॉ. राजेश सैनी, नरेश धीमान सुशील चौधरी, महावीर चौधरी, सतविंदर प्रधान, सुरेंद्र वर्मा, संजय त्यागी, प्रियांशु त्यागी, बबलू, जगदीश सैनी, अजय गोयल आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in