tripura-adc-election-election-workers-left-for-polling-stations-with-evms
tripura-adc-election-election-workers-left-for-polling-stations-with-evms

त्रिपुरा एडीसी चुनावः ईवीएम के साथ मतदान केंद्रों की ओर रवाना हुए चुनाव कर्मी

अगरतला, 05 अप्रैल (हि.स.)। त्रिपुरा में पहाड़ों की राजनीति के लिए मंगलवार का दिन काफी महत्यपूर्ण होने वाला है। मंगलवार को त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्व-शासित जिला परिषद (टीटीएएडीसी) का चुनाव आयोजित होने जा रहा है। भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन के अलावा 8वें एडीसी चुनाव में वाम मोर्चा, कांग्रेस और प्रद्युत माणिक्य मैदान में हैं। एडीसी की 28 सीटों पर चुनाव होगा। 25 सीटें जनजाती आरक्षित हैं। जबकि, शेष तीन सामान्य सीटें हैं। 28 सीटों के लिए कुल 157 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। एडीसी चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्या 8 लाख 65 हजार 41 है। मतदाताओं में 4 लाख 36 हजार 548 पुरुष और 4 लाख 28 हजार 490 महिला मतदाता हैं। तीन ट्रांसजेटर मतदाता हैं। मंगलवार को 16 रिटर्निंग आफसरों के कार्यालयों से ईवीएम के साथ मतदान कर्मी पर्याप्त सुरक्षा के साथ मतदान केंद्रों की ओर रवाना हुए। मचमरा, दशड़ा-कंचनपुर और मनु-चैलेंगा तीन सामान्य सीटें हैं। शेष 25 सीटें जनजातियों के लिए आरक्षित हैं। त्रिपुरा के लगभग सभी उपखंडों में एडीसी क्षेत्र हैं। केवल सदर अनुमंडल में कोई एडीसी क्षेत्र नहीं है। सभी जिला अधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारियों के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए अपने काम में रिटर्निंग अधिकारियों की सहायता कर रहे हैं। त्रिपुरा के 16 उपखंडों में एडीसी का एक बड़ा क्षेत्र है। इसलिए, उन 16 उप-मंडल मजिस्ट्रेटों को रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया गया है। शेष सात उप-मंडल मजिस्ट्रेट रिटर्निंग अधिकारियों की सहायता कर रहे हैं। एडीसी चुनाव में 1060 स्थानों पर 1244 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा, इस चुनाव में 17 पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया है। आयोग ने मतगणना के लिए उप-मंडल मुख्यालय नामित किया है। इस मामले में 16 उपखंड मुख्यालयों में मतों की गिनती की जाएगी। ईवीएम के जरिए एडीसी का चुनाव होने जा रहा है। इसके लिए आवश्यक ईवीएम की व्यवस्था की गई है। सोमवार को मतदान कर्मचारी मतदान सामग्री लेकर मतदान केंद्र के लिए रवाना हुए। चुनाव में साढ़े छह हजार से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा, आरक्षित कर्मचारियों सहित मतदान कर्मचारियों की कुल संख्या लगभग 8,000 है। एडीसी चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 61 पुलिस स्टेशनों में मतदान केंद्र फैले हुए हैं। नतीजतन, पुलिस सुरक्षा के लिए 168 हल्के वाहनों का उपयोग करेगी। चुनावों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 210 पुलिस क्षेत्र अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा, 16 कंपनियां सीआरपीएफ, 5684 टीएसआर कर्मी, 3435 पुलिस कर्मी और 263 होमगार्ड मतदान केंद्र, स्ट्रांग रूम और सरकारी प्रिंटिंग प्रेस में ड्यूटी पर रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ संदीप/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in