Tripura: 55 percent health workers will get vaccine in first phase: Education Minister
Tripura: 55 percent health workers will get vaccine in first phase: Education Minister

त्रिपुरा : पहले चरण में 55 फीसद स्वास्थ्य कर्मचारियों को मिलेगा वैक्सीन : शिक्षा मंत्री

अगरतला, 14 जनवरी (हि.स.)। कोरोना के कहर से पूरा देश राहत के पल का इंतजार कर रहा है। कोरोना टीकाकरण का पहला चरण 16 जनवरी को देश के बाकी हिस्सों के साथ ही त्रिपुरा में भी शुरू होगा। त्रिपुरा 152 टीकाकरण केंद्रों में 304 वैक्सीनेटर सहित 980 लोगों की एक टीम के साथ तैयार है। मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव अगरतला टाउन हॉल में एक विशेष टीकाकरण केंद्र में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। पहले चरण में 55 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने गुरुवार की शाम सचिवालय में कहा कि पहले चरण में त्रिपुरा को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से 56500 कोरोना वैक्सीन मिले हैं। इनमें से त्रिपुरा के 8 जिलों में 55820 टीके उपलब्ध कराए गए हैं। उनके अनुसार, पश्चिम जिले में 17,500 कोरोना वैक्सीन, उत्तरी त्रिपुरा जिले में 5720, उनकोटि जिले में 3250, धलाई जिले में 6,300, खोवाई जिले में 4690, सिपाहीजला जिले में 5600, गोमती जिले में 6250 और दक्षिण त्रिपुरा जिले में 6,510 कोरोना वैक्सीन पहुंच गए है। टीका 16 जनवरी को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में 152 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा, 17 विशेष टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन केंद्रों में से एक अगरतला टाउन हॉल है। उन्होंने कहा कि 17 टीकाकरण केंद्रों का उद्घाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव अगरतला टाउन हॉल में टीकाकरण कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। उनके मुताबिक, 17 जनवरी को 304 लोग टीकाकरण के काम में लगेंगे। कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम के सफल कार्यान्वयन में पुलिस और अन्य लोगों सहित कुल 980 लोग शामिल होंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि फ़िलहाल त्रिपुरा में 45,432 स्वास्थ्य कर्मचारी हैं। इनमें से 55 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मचारियों को पहले चरण में टीका लगाया जाएगा। शेष चरण के लिए योजनाएं तैयार हैं। उनका कहना है अभी सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को देना संभव नहीं है। क्योंकि, पहले टीकाकरण के 28 दिन बाद दूसरा टीका देना पड़ता है। उस स्थिति में सभी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए एक ही समय में टीका लगाया जाना संभव नहीं है। उन्होंने बताया दूसरे चरण में पुलिस, सशस्त्र बल के कर्मियों, अर्धसैनिक बल के कर्मियों, सिविल सेवकों और राजस्व विभाग के कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in