tripura-11-politician-activists-suspended-from-bjp-due-to-anti-party-activity
tripura-11-politician-activists-suspended-from-bjp-due-to-anti-party-activity

त्रिपुराः पार्टी विरोधी गतिविधि के चलते भाजपा से 11 नेताव कार्यकर्ता निलंबित

अगरतला, 18 मार्च (हि.स.)। भाजपा त्रिपुरा प्रदेश कमेटी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 06 साल के लिए निलंबित कर दिया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, कोई भी पार्टी अनुशासन से ऊपर नहीं है। क्योंकि, भाजपा में कोई भी व्यक्ति मुख्य नहीं है। गुरुवार को उन्होंने कहा, कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाल ही में पार्टी के अनुशासन के विरूद्ध कार्य करते पाये गए हैं। उनके इस आचरण से पार्टी की छवि धूमिल होने और पार्टी को अपमानित करने के कृत्य में लिप्त पाये गये हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। उनके अनुसार, पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 11 विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को 06 साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ओम्पिनगर के जनजति मोर्चा के सदस्य मंगल सिंह कलई, रायमावाली मंडल के अध्यक्ष भौमिका नंदा रियांग, धलाई जिला के उपाध्यक्ष बिकेश चकमा, पीचरथल मंडल के महासचिव डीके कुमार रियांग, छमनु मंडल के सदस्य रतनजय त्रिपुरा, एससी मोर्चा के सदस्य दुलाल दास, एससी मोर्चा धलाई जिला अध्यक्ष सुकमल विश्वास, करमछरा मंडल के सदस्य तपन रॉय, करमछरा मंडल के अध्यक्ष जोसेफ लाल फैमकिमा, कृष्णपुर मंडल महिला मोर्चा के महासचिव सुकुमती देववर्मा और अंबासा मंडल के शक्ति केंद्र प्रभारी ब्रजेंद्र देववर्मा को निलंबित किया गया है। सुब्रत ने कहा कि निलंबित सभी 11 नेता व कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे थे। यही नहीं, पार्टी के आदेश का उल्लंघन करते हुए वे एक निर्दलीय उम्मीदवार बन गये है, उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रहे हैं। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। उनके शब्दों में, भाजपा में पार्टी मुख्य है, व्यक्ति नहीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि एडीसी चुनावों के लिए कठिन निर्णय से पार्टी के अंदरूनी नुक़सान को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ संदीप/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in