tribals-protest-in-silger-mamle-two-women-police-injured
tribals-protest-in-silger-mamle-two-women-police-injured

सिलगेर ममले में आदिवासियों का प्रदर्शन, दो महिला पुलिस घायल

कांकेर/जगदलपुर ,19 जून (हि.स.)। जिले के चारामा में सिलगेर गोलीकांड के विरोध में आदिवासी समाज ने आज प्रर्दशन करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष और विधायक मनोज मंडावी का निवास घेरने का प्रयास किया। पुलिस के द्वारा रोकने के दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने बेरिकेट्स तोड़ दिया। इस धक्कामुक्की के दौरान दो महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। समाज के लोगों ने सिलगेर में शांतिपूर्वक आंदोलन के दौरान बेगुनाह आदिवासियों की हत्या करने का आरोप लगाया है। ज्ञात हो कि 17 मई को सिलगेर पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने हमला किया था। इस दौरान फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई थी। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस की फायरिंग में 3 ग्रामीणों की मौत हुई थी। इस गोलीबारी में 15-20 ग्रामीण घायल हुए थे। पुलिस ने तीन शव बरामद किये थे, इसे लेकर विवाद जारी है। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in