परिवहन निगम की महिला पिंक बसों में लगा पैनिक बटन नहीं करा काम
परिवहन निगम की महिला पिंक बसों में लगा पैनिक बटन नहीं करा काम

परिवहन निगम की महिला पिंक बसों में लगा पैनिक बटन नहीं करा काम

लखनऊ, 26 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की महिला पिंक बसों में लगा पैनिक बटन इस समय काम नहीं कर रहा है। इसलिए सफर के दौरान पैनिक बटन दबाने पर महिलाओं की आवाज अब पुलिस तक नहीं पहुंच सकेगी। परिवहन निगम मुख्यालय के मुख्य प्रधान प्रबंधक प्राविधिक जयदीप वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस मुख्यालय में कोरोना संक्रमित मिलने की वजह से महिला पिंक बसों में लगे पैनिक बटन का संपर्क 112 डायल नंबर से टूट गया है। पुलिस मुख्यालय पूरी तरह से खुलने के बाद पिंक बसों में लगा पैनिक बटन इमरजेंसी नंबर 112 से जुड़ जाएगा। उन्होंने बताया कि इस समय राजधानी के कैसरबाग, आलमबाग, बस टर्मिनल से प्रदेश के आठ शहरों के बीच 17 महिला पिंक बसें चल रही हैं। महिला पिंक बसों का संचालन सामान्य दिनों में दिल्ली, गाजियाबाद, आगरा, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज और देहरादून तक किया जाता है। पिंक बसों में महिला यात्री और उसके परिवार के लोग की सफर कर सकते हैं। कोई भी पुरुष बिना महिला के अकेले सफर नहीं कर सकता है। फिलहाल महिला पिंक बसों में इस समय यात्रियों की कमी है। महिला पिंक बसों का संचालन महिलाओं के सुरक्षित और आरामदायक सफर के लिए किया जाता है। गौरतलब है कि परिवहन निगम ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए रोडवेज बसों में पैनिक बटन लगवाए थे लेकिन कोरोना के संक्रमण में महिला सुरक्षा में सेंध लगा दिया है। इसलिए अब इमरजेंसी में भी महिलाओं की पुकार पुलिस के डायल नंबर 112 तक नहीं पहुंच सकेगी। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in