परिवहन निगम 12000 बसों को करेगा सेनेटाइज
परिवहन निगम 12000 बसों को करेगा सेनेटाइज

परिवहन निगम 12000 बसों को करेगा सेनेटाइज

परिवहन निगम 12000 बसों को करेगा सेनेटाइज लखनऊ, 25 मार्च (हि.स.)। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) रेलवे की तर्ज पर 12000 बसों को सेनेटाइज करेगा। इसके लिए तत्काल प्रभाव से बजट जारी कर दिया गया है। परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक डॉ. राजशेखर ने बुधवार को बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए 12000 रोडवेज बसें सेनेटाइज की जाएंगी। इसमें लखनऊ के तीन बस अड्डों कैसरबाग, आलमबाग और चारबाग की 600 बसें भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी डिपो को बसों को सेनेटाइज करने के लिए तत्काल प्रभाव से बजट जारी कर दिया गया है। प्रदेश के सभी डिपो को 31 मार्च तक बसों को सेनेटाइज करना है। सभी रोडवेज बसें सीसीटीवी की निगरानी में सेनेटाइज की जाएंगी। बसों को सेनेटाइज करने की वीडियो परिवहन निगम मुख्यालय भेजना जरूरी है। इसके लिए प्रदेश के सभी सेवा प्रबन्धकों को निर्देश भेजे जा चुके हैं। प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि अभी रोडवेज बसें 27 मार्च तक बन्द हैं। बसों का लॉकडाउन 27 मार्च के बाद बढ़ाने पर विचार विमर्श चल रहा है। फिलहाल इस सम्बन्ध में शासन स्तर से निर्देश मिलने पर निर्णय किया जाएगा। केन्द्र सरकार ने पूरे देश में 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन घोषित कर दिया है। इसके मद्देनजर रेल और हवाई सेवाएं 31 मार्च तक बन्द हैं। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in