परिवहन निगम का विधि अनुभाग नैनीताल से हटाये जाने पर कर्मचारी गुस्साए
परिवहन निगम का विधि अनुभाग नैनीताल से हटाये जाने पर कर्मचारी गुस्साए

परिवहन निगम का विधि अनुभाग नैनीताल से हटाये जाने पर कर्मचारी गुस्साए

नैनीताल, 11 जून (हिं.स.)। परिवहन निगम के महाप्रबंधक-प्रशासन के द्वारा निगम के विधि अनुभाग को नैनीताल बस स्टेशन स्थित भवन से काठगोदाम ले जाये जाने के आदेश जारी होने का समाचार है। इस पर निगम के कर्मचारी भड़क गये है। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के मंडल अध्यक्ष एलडी पालीवाल का कहना है कि नैनीताल में ही प्रदेश का उच्च न्यायालय होने के कारण इस कार्यालय का नैनीताल में ही होना जरूरी है। उन्होंने ऐसा करने के लिए मंडलीय अधिकारियों पर तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि बरसों से यह कार्यालय नैनीताल में पुराने बस स्टेशन पर स्थित है। इस परिसर में पूर्व में भूमाफियाओं एवं शराब माफियाओं ने कब्जे का प्रयास किया था, और अब भी इस पर उनकी नजर है। इस मामले में माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल का भी सहारा लेना पड़ा था। काठगोदाम मंडलीय कार्यालय में जहां इस कार्यालय को स्थानांतरित करने का आदेश जारी हुआ है, वहां पहले ही कर्मचारियों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। लिहाजा इस कार्यालय को नैनीताल में ही रहना चाहिए। हिंदुस्थान समाचार / नवीन जोशी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in