सोलन हिमाचल प्रदेश के बारे में जानकारी - Solan Himachal Pradesh in Hindi

सोलन हिमाचल प्रदेश के बारे में जानकारी - Solan Himachal Pradesh in Hindi

सोलन हिमाचल प्रदेश राज्य का एक जिला है। सोलन जिला 1 सितम्बर 1972 को हिमाचल प्रदेश राज्य के जिलों के पुनर्गठन के समय अस्तित्व में आया। यह हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा नगर परिषद है और राज्य की राजधानी शिमला से तकरीबन 46 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस शहर का नाम हिंदू देवी शूलीनी से प्रेरित है। शूलीनी देवी का प्रसिद्ध मंदिर शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित है। अत्यधिक टमाटर की खेती के कारण इस जगह को “लाल सोने का शहर” कहकर भी पुकारा जाता है। एक हिल स्टेशन के रूप में प्रसिद्ध इस स्थल पर सालभर पर्यटन किया जा सकता है।

सोलन कैसे पहुंचें -

पर्यटक चंडीगढ़ या शिमला रेलवे स्टेशन से राष्ट्रीय धरोहर घोषित कालका-शिमला रेलवे लाइन द्वारा सोलन पहुँच सकते हैं। शहर से नजदीकी एयरपोर्ट 75 किलोमीटर दूर चंडीगढ़ और 66 किलोमीटर दूर शिमला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं जहाँ से टैक्सी या बस द्वारा शहर आसानी से पहुंचा जा सकता है। सोलन दिल्ली-शिमला हाईवे (NH 22) से जुड़ा है।

सोलन घूमने का समय -

सोलन का मौसम सालभर लुभावना बना रहता है, पर्यटक साल के किसी भी समय यहाँ की यात्रा कर सकते हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in