उद्यमियों से जूम एप पर रूबरू हुए मंत्री सतीश महाना
उद्यमियों से जूम एप पर रूबरू हुए मंत्री सतीश महाना

उद्यमियों से जूम एप पर रूबरू हुए मंत्री सतीश महाना

शामली, 09 जून (हि.स.)। प्रदेश केऔद्योगिक विकास सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री सतीश महाना ने जूम एप के माध्यम से शामली के उद्यमियों से वार्ता की। मीटिंग को शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में संचालित किया गया। इसमें शहर के सभी प्रमुख उद्यमी जुड़ रहे। मंत्री सतीश महाना ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी भारतवासी कोरोना की बीमारी से अनभिज्ञ थे और यह तुरंत ही पूरी दुनिया में आकर फैल गई। इसमें मोदी व योगी सरकार ने लॉकडाउन किया, जो सरकार बहुत अच्छा कदम रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार उद्यमियों को दोबारा उभारने के लिए हर प्रकार से पूरी सहायता करेगी क्योंकि उद्योग चलने से बहुत लोगों को रोजगार मिलेगा। मंगलवार को जूम एप से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने उद्योगो की जानकारी ली। इसके साथ ही उद्यमियों की समस्याओं से रूबरू होकर इनके समाधान का भरोसा दिलाया। शामली इंडस्ट्रीयल एस्टेट मैन्युफैक्चरिंग के प्रदेश अध्यक्ष अंकित गोयल ने संचालन किया। एसोसिएशन के संरक्षक अशोक बंसल ने जल संसाधन मंत्रालय से उद्योगों में पानी की एनओसी मिलने में दिक्कत बताई। एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल ने लॉकडाउन पीरियड का विद्युत विभाग द्वारा फिक्स चार्ज माफ करने की बात रखी व इंडस्ट्री एरिया के सभी प्लॉटों को लीज के स्थान पर फ्री होल्ड करने की बात कही। उद्यमी प्रवीण गोयल ने शामली के बर्तनों को भी ऑडीओपी में शामिल करने की मांग की। वहीं उद्यमी अनुज गर्ग ने स्वदेशी सामान को बढ़ावा देने के लिए विदेश से आने वाले माल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाने पर जोर दिया। एडीबी रिम धूरा एसोसिएशन के अध्यक्ष परविंदर जैन महामंत्री वेद प्रकाश आर्य ने कहा कि रिम धूरा में कुछ वस्तुओं पर जीएसटी 12 फीसद है तथा कुछ पर 18 फीसद है। दोनों पर समान दर लागू होनी चाहिए। उद्यमी आलोक जैन ने कहा कि हमारा कई वर्षों का रिफंड जीएसटी विभाग में पेंडिंग पड़ा हुआ है। आशीष जैन ने कहा कि प्रदेश के उद्योगों के लिए एक रिसर्च डेवलपमेंट सेंटर खोला जाना चाहिए। निखिल ऐरन व अमित जैन ने शामली में जिला उद्योग केंद्र का नया ऑफिस खोलने की मांग रखी। जिनके मंत्री ने जवाब दिए और समस्याओं का समाधान का भरोसा दिलाया। मीटिंग में मुख्य रूप से विधायक तेजेंद्र निर्वाल, उद्यमी जेके जैन, अनुराग गोयल,अभिनव बंसल, राजीव जैन, विनीत गोयल मनीष कुमार आदि 52 सदस्यों ने मीटिंग में भाग लिया। हिन्दुस्थान समाचार/मोनू सैनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in