कोरोना मरीज मिलने के बाद अब कंटेनमेंट जोन में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का बिल्डिंग
कोरोना मरीज मिलने के बाद अब कंटेनमेंट जोन में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का बिल्डिंग

कोरोना मरीज मिलने के बाद अब कंटेनमेंट जोन में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का बिल्डिंग

मोनिका शेखर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का मुंबई स्थित बिल्डिंग अब कंटेनमेंट जोन में आ गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के बिल्डिंग में कोविड-19 के पॉजिटिव केस मिलने के बाद बीएमसी ने बिल्डिंग को सील कर दिया है। बीएमसी द्वारा दिशा निर्देशों के बाद लोगों की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है तब से मलाइका अरोड़ा अपने बेटे के साथ घर पर ही हैं। लॉकडाउन के बीच मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। इस दौरान मलाइका ने खाना बनाने, योगा करने और कई थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इससे पहले अभिनेता विक्की कौशल की इमारत को भी तब सील किया गया था, जब इमारत में एक लड़की का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। कुछ दिन पहले फिल्ममेकर करण जौहर और बोनी कपूर के स्टाफ का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। जिसके कारण बोनी कपूर अपने दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी के साथ खुद को 14 दिनों के लिए सेल्फ क्वारंटाइन कर लिया था। बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। उनके स्टॉफ का दूसरा कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था। अब उन लोगों का क्वारंटाइन पीरियड खत्म हो चुका है। लॉकडाउन में ढील के बीच भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक ढाई लाख से भी ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना के सबसे अधिक केस महाराष्ट्र में हैं। यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 94 हजार को पार कर गया है। महाराष्ट्र में लगभग 3438 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना वायरस से अब तक 8 हजार 102 लोगों की मौत हो गई है। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in