ट्रूनेट से दूसरी बार हजारीबाग में हुए सबसे  ज्यादा टेस्ट
ट्रूनेट से दूसरी बार हजारीबाग में हुए सबसे ज्यादा टेस्ट

ट्रूनेट से दूसरी बार हजारीबाग में हुए सबसे ज्यादा टेस्ट

हजारीबाग, 09 जून (हि.स.)। हजारीबाग मेडिकल काॅलेज अस्पताल ने लगा ट्रूनेट मशीन पूरे राज्य में सबसे अधिक टेस्ट करने का काम किया है। पिछले दो दिन लगातार राज्य में सबसे ज्यादा टेस्ट करने का रिकार्ड हजारीबाग ने बनाया। सिविल सर्जन डाॅ. संजय जायसवाल ने बताया कि रविवार 7 जून को हजारीबाग स्थित ट्रूूनेट मशीन पर राज्य में सबसे अधिक 36 टेस्ट किया गया। रांची का दूसरा स्थान था। रांची में ट्रूनेट मशीन ने रविवार को 30 टेस्ट किए। सोमवार 8 जून को भी हजारीबाग स्थित ट्रूनेट मशीन ने दूसरी बार राज्य में सबसे अधिक टेस्ट करने का रिकार्ड बनाया। सोमवार को कुल 49 टेस्ट किए गए। रांची ने दूसरी बार राज्य में दूसरा स्थान पाया। सोमवार को रांची ने कुल 29 टेस्ट किए। डाॅ. जायसवाल ने बताया कि हजारीबाग में ट्रूनेट से अब तक 298 टेस्ट किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हजारीबाग में अब दो मशीन कार्य कर रहा है और अब 9 लैब टैक्निशियन इसमें लगे हैं। उन्होंने आने वाले समय में और अधिक टेस्ट किए जाने की संभावना जतायी। यह भी बताया कि रविवार को किए गए जांच में दो पाॅजिटिव प्राप्त हुआ था। यही स्थिति सोमवार को की गई जांच में भी हुआ। सोमवार को भी दो पाॅजिटिव मिले, लेकिन जब तक रिम्स या एमजीएम ट्रूनेट के रिपोर्ट की जांच कर पाॅजिटिव घोषित नहीं करता, तब तक आइसीएमआर के गाइड लाईन के अनुसार व्यक्ति को कोरोना संक्रमित नहीं माना जा सकता। हिन्दुस्थान समाचार/शाद्वल/ सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in