फिरोजपुर के बारे में जानकारी - Firozpur in Hindi

फिरोजपुर के बारे में जानकारी - Firozpur in Hindi

पंजाब राज्य का फ़िरोज़पुर शहर सतलुज नदी के तट पर स्थित है। यह शहर भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम का साक्षी रहा है, जिसे शहीदों की भूमि के नाम से भी जाना जाता है। फ़िरोज़पुर शहर की स्थापना, सुल्तान फिरोज शाह तुगलक (1309-1388) ने 14वीं शताब्दी में की थी। ऐतिहासिक दृष्टि से फ़िरोज़पुर बहुत ही महत्वपूर्ण शहर है, जो भारत के वीर क्रांतिकारियों का वर्णन करता है। इसके अतिरिक्त यहाँ कई ऐतिहासिक इमारतें, किले, गुरुद्वारे व अन्य स्थित हैं।

फिरोजपुर कैसे पहुंचें -

बस, रेल, हवाई जहाज या निजी वाहन द्वारा फिरोजपुर पंहुचा जा सकता है, जो अन्य राज्यों से भली-भांति जुड़ी हुई हैं। फ्लाइट से फिरोजपुर जाने के लिए चंडीगढ़ व राजा सांसी हवाई अड्डे पहुँच कर टैक्सी या बस ले सकते हैं। फिरोजपुर छावनी, यहाँ के नजदीकी रेलवे स्टेशन हैं, जिसके द्वारा पठानकोट पहुंचा जा सकता है। सड़क मार्ग से जाने वाले पर्यटक राष्ट्रीय राजमार्ग 95, 15, 20 व 19 द्वारा अपनी मंजिल तक पहुँच सकते हैं।

फिरोजपुर घूमने का समय -

उत्तर भारत में स्थित होने के कारण फ़िरोज़पुर की जलवायु समयानुसार ढलती रहती है जो सर्दियों में अधिक सर्द, गर्मियों में अधिक गरम तथा मानसून में अधिक नम हो जाती है। इसलिए फ़िरोज़पुर भ्रमण के लिए अक्टूबर से नवम्बर का समय सबसे उचित है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in