मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीसी व एसपी ने लिया जायजा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीसी व एसपी ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीसी व एसपी ने लिया जायजा

दुमका, 11 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीसी राजेश्वरी बी एवं एसपी अंबर लकड़ा ने रेलवे स्टेशन में चल रहे कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सीमा सड़क संगठन द्वारा संथाल परगना से करीब 1000 श्रमिकों को रोजगार के लिए लेह एवं लद्दाख ले जाया जा रहा है। इन सभी श्रमिकों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रेल के जरिए रवाना किया जाएगा। इसके पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा श्रमिक को संबोधित कर लेबर कार्ड वितरण करेंगे। डीसी राजेश्वरी बी ने व्यवस्था एवं सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल एवं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण की। उन्होंने कहा की सीमा सड़क संगठन द्वारा जिला प्रशासन से निवेदन किया गया था कि श्रमिकों को लद्दाख ले जाने में जिला प्रशासन सहयोग करें। श्रमिकों के निबंधन के कार्य श्रम विभाग के निगरानी में किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के साथ मिलकर सीमा सड़क संगठन द्वारा श्रमिकों के निबंधन एवं उन्हें ले जाने की पूरी प्रक्रिया की जा रही है। उनके स्वास्थ्य जांच करने के बाद ही उन्हें ले जाया जाएगा। डीसी ने कहा कि श्रमिक कठिन परिस्थिति में पहाड़ी इलाकों में कार्य करते हैं। जहां उन्हें कठिनाइयों का सामना करते हुए कार्य करना पड़ता है। उनके कार्य को देखते हुए उन्हे उचित मानदेय दिया जाता है। इसके साथ ही सीमा सड़क संगठन द्वारा उनके स्वास्थ्य का ध्यान भी रखा जाता है। इस अवसर पर एसपी अंबर लकड़ा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मौके पर प्रशिक्षु आईएएस दीपक दुबे, अपर समाहर्ता सुनील कुमार, जिले के अन्य वरीय पदादिकारी व अन्य उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ नीरज/ सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in