भारतीय जनता पार्टी ने मास्क और सेनेटाइजर किया वितरित
भारतीय जनता पार्टी ने मास्क और सेनेटाइजर किया वितरित

भारतीय जनता पार्टी ने मास्क और सेनेटाइजर किया वितरित

नजीबाबाद (बिजनौर), 13 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के मास्क और सेनेटाइजर वितरण का कार्यक्रम के तहत पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विधानसभा प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा रमेश सिंह के नेतृत्व में शनिवार को नजीबाबाद तहसील के नांगल के ग्राम पंचायत लालपुर, रघुनाथपुर, कल्याणपुर में मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया। मास्टर रमेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच के कारण ही आज हमारे देश में आम नागरिक की कोरोना वायरस के सोच बदली है। देशवासी प्रधानमंत्री के बताये रास्ते चलकर लगातार कोरोना पर जीत की ओर अग्रसर है। हमारे देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या संतोषजनक है जबकि हमारे देश की जनसंख्या बहंत अधिक है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन देश प्रदेश वासियों के साथ है। वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन प्रदेश के विकास के साथ-साथ कोरोना से हम सब की कैसे रक्षा हो, इसकी लगातार चिंता कर रहा है। विभिन्न स्थानों पर समाजसेवी, धार्मिक और राजनीतिक संगठन इस कोरोना वायरस के समय में सभी की मदद कर रहे हैं। पार्टी अपने स्तर से बूथ अध्यक्ष के माध्यम से मास्क और सेनेटाइजर वितरण का कार्य कर समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है। बूथ अध्यक्ष अभय देव त्यागी को मास्क व सैनिटाइजर देकर उनसे आह्वान किया है कि वह बूथ पर निवास करने वाले सभी नागरिकों से हस्त निर्मित मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर चौधरी ईशम सिंह, जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा डा रितेश सैन, भाजपा नेता विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष अरविंद विश्वकर्मा, आलोक त्यागी, संजीव गुर्जर, मनोज राठी, अतुल राजपूत, राजेंद्र सिंह, उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रिहान अन्सारी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in