ब्यावर राजस्थान के बारे में जानकारी - Beawar Rajasthan in Hindi

ब्यावर राजस्थान के बारे में जानकारी - Beawar Rajasthan in Hindi

राजस्थान राज्य का ब्यावर एक ऐतिहासिक शहर है, जो मेरवाड़ा की वित्तीय राजधानी हुआ करती थी। ब्यावर की स्थापना कर्नल चार्ल्स जॉर्ज डिक्सन ने 1836 में की थी, जो ब्रिटिश शासकों का पहला प्रशासनिक मुख्यालय था। पर्यटन की दृष्टि से इस शहर को दो भागों में विभक्त किया गया है- आंतरिक, बाहरी ब्यावर।


ऐतिहासिक दृष्टि से आंतरिक ब्यावर महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जिसे ‘वाल्ड सिटी’ के नाम से भी जान जाता है। यह शहर का प्रमुख बाज़ार है, जहां हर प्रकार की वस्तुएँ खरीदी जा सकती है। बाहरी क्षेत्र विकासशील है, जहां होटल, और नए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। यह परिवहन का केंद्र भी है, जहां रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनल सबसे नजदीक हैं।

ब्यावर कैसे पहुंचें -

ब्यावर, यातायात के सभी माध्यमों द्वारा पहुँचा जा सकता है। ब्यावर पहुँचने के लिए जोधपुर हवाई अड्डे का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहाँ जाने के लिए रेलमार्ग भी उत्तम माध्यम है जो ब्यावर को कई राज्यों से जोड़ता है। सड़क मार्ग का इस्तेमाल करने वालों के लिए भी अच्छे इंतजाम राज्य परिवहन द्वारा किए गए हैं।

ब्यावर घूमने का समय -

राजस्थान की जलवायु समयानुसार उग्र हो जाती है। इसलिए यहाँ गर्मियों में अधिक गर्मी पड़ती है। अत: ब्यावर घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च तक का समय सबसे उत्तम है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in