भाजपा के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रर्दशन
भाजपा के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रर्दशन

भाजपा के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रर्दशन

ऋषिकेश, 10 जून (हि.स.) । ऋषिकेश युवा कांग्रेस ने भाजपा की जनसंवाद रैली के खिलाफ बुधवार को बिगुल फूंका। प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक गौतम नौटियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश कांग्रेस भवन के बाहर काले रंग के गुब्बारे एवं भाजपा की संवेदनहीनता के खिलाफ प्रर्दशन किया। नौटियाल ने आरोप लगाया कि भाजपा मजदूरों की हत्यारी है। इस महामारी ने सबसे ज्यादा कष्ट उत्तराखंड प्रवासी श्रमिक एवं मजदूरों को पहुंचाया है। भाजपा ने इन्हें सड़कों पर भगवान भरोसे छोड़ दिया। एकांतवास केंद्रों की हालत खराब है। सोशल मीडिया पर भी युवा कांग्रेस का अभियान वायरल हुआ। इस मौके पर महंत विनय सारस्वत, राजेंद्र गैरोला, रमेश गोंड़, अजय राजभर, जयपाल सिंह, राजू गुप्ता, सरोज देवरानी, दिनेश चंद्रा मास्टर जी, नंद किशोर जाटव पूर्व प्रदेश सयोजक, अशोक शर्मा कार्यालय प्रभारी आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in