यमुनानगर के बारे में जानकारी - Yamuna Nagar in Hindi

यमुनानगर के बारे में जानकारी - Yamuna Nagar in Hindi

1756 वर्ग के किलोमीटर के क्षेत्र में फैला यमुनानगर एक तेजी से उभरता औद्योगिक शहर है। यह शहर चार सुंदर शहरों से घिरा हुआ है- अंबाला, करनाल, हिमाचल प्रदेश और कुरुक्षेत्र। इस शहर को प्राचीनकाल में अब्दुल्लापुर के नाम से जाना जाता था। पानी व खाद्य की उत्तम मात्रा होने के कारण यहां पर गन्ना, चावल, गेहूं, लहसून की खेती की जाती है। इस शहर में पर्यटन के कई विकल्प हैं जैसे कि कालेसर वन्यजीव अभयारण्य, चौधरी देवी लाल हर्बल नेचर पार्क, बुरिया साहिब गुरुद्वारा, बिलासपुर और कपाल मोचन आदि।

यमुनानगर कैसे पहुंचें -

शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे द्वारा यमुनानगर जाया जा सकता है तथा यमुनानगर रेलवे स्टेशन से भी यमुनानगर पहुंच सकते हैं। यह शहर सड़क मार्ग से पानीपत, अंबाला, कुरुक्षेत्र और रोहतक से भी जुड़ा हुआ है।  

यमुनानगर घूमने का समय -

यमुना नगर जाने के लिए सही समय अक्टूबर से मार्च तक का होता है। 

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in