रुड़की उत्तराखंड के बारे में जानकारी - Roorkee Uttarakhand in Hindi

रुड़की उत्तराखंड के बारे में जानकारी - Roorkee Uttarakhand in Hindi

रुड़की शहर, उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जिले में स्थित है। इसे रुड़की छावनी के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर का नाम बड़गूजर राजपूत की पत्नी रूड़ी के नाम पर रखा गया है। यह शहर गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। रूड़की, 13वीं सदी के सूफी संत अलाउद्दीन साबिर कलेयारी की दरगाह (सरकार साबिर पाक दरगाह) के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। यह दरगाह हिन्दू और मुस्लिम एकता का प्रतीक मानी जाती है। रूड़की में पिरान कलियर शरीफ, रुड़की ग्रुप म्यूजियम एंड आर्काइव्ज, सर्वे म्यूजियम, जियोलॉजी एंड गेऑफीसिक्स म्यूजियम, आईआईटी कॉलेज रुड़की में आकर्षण के मुख्य केंद्र हैं।

रुड़की कैसे पहुंचें -

रुड़की जाने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा देहरादून का जॉली ग्रांट हवाई अड्डा है। इसके अलावा इसका निकटतम रेलवे स्टेशन रूड़की है। पर्यटक बस द्वारा भी यहाँ पहुँच सकते हैं।

रुड़की घूमने का समय -

यहां घूमने जाने के लिए सबसे उत्तम समय अक्टूबर से अप्रैल है। इस दौरान यहां का तापमान सामान्य और सुखद होता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in