मोदी ने कंबोडिया के पीएम से टेलीफोन पर की बात
मोदी ने कंबोडिया के पीएम से टेलीफोन पर की बात

मोदी ने कंबोडिया के पीएम से टेलीफोन पर की बात

- प्रधानमंत्री ने कंबोडिया को बताया विस्तारित पड़ोसी क्षेत्र में प्रमुख साझेदार नई दिल्ली, 10 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कम्बोडिया के प्रधानमंत्री हुन सैन के साथ टेलीफोन पर विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं ने कोरोना वायरस महामारी से मुकाबला करने के उपायों के साथ-साथ एक-दूसरे के देश में फंसे लोगों को स्वदेश लाने पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार मोदी ने कंबोडिया के साथ भारत के पुराने सांस्कृतिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि आसियान समूह के प्रमुख देश कंबोडिया के साथ भारत अपने संबंधों को अधिक मजबूत बनाना चाहता है। दोनों नेताओं ने मेकांग-गंगा सहयोग प्रणाली के तहत विभिन्न परियोजनाओं को शीघ्रता से लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने तकनीकी और आर्थिक सहयोग के कार्यक्रम के तहत कंबोडिया में क्षमता विस्तार के कार्यक्रमों की समीक्षा की। कंबोडिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका देश भारत के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है। इस संबंध में मोदी ने कहा कि भारत की एक्ट ईस्ट पोलिसी (पूर्व एशिया में सक्रीयता ) के अंतर्गत कंबोडिया को बहुत महत्व देता है। उन्होंने कहा कि कंबोडिया हमारे विस्तारित पड़ोसी क्षेत्र में प्रमुख साझेदार देश है तथा उसके साथ सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए हम प्रतिबद्ध है। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in