ममता बनर्जी बताएं प्रवासी श्रमिक आईटी एक्सपर्ट कब से हो गए : भाजपा
ममता बनर्जी बताएं प्रवासी श्रमिक आईटी एक्सपर्ट कब से हो गए : भाजपा

ममता बनर्जी बताएं प्रवासी श्रमिक आईटी एक्सपर्ट कब से हो गए : भाजपा

कोलकाता, 09 जून (हि.स.)। कोरोना महामारी के कारण दुनियाभर से पश्चिम बंगाल स्थित अपने घर लौटे आईटी पेशेवरों के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा समर्पित वेब पोर्टल चालू करने के दावे पर भाजपा की राज्य इकाई ने सवाल खड़ा किया है। बुधवार को भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई की आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया है। इसमें लिखा है कि क्या ममता बनर्जी की सरकार इस पोर्टल पर या उस मामले में बंगाल में उपलब्ध नौकरियों की वास्तविक संख्या दिखाएगी? बंगाल के युवाओं को नौकरी चाहिए, पोर्टल्स नहीं! और मुुख्यमंत्री को किसने कहा कि लौटने वाले प्रवासी आईटी कार्यकर्ता हैं? पूरी बेशर्मी! लोगों को बेवकूफ बनाना बंद करो! दरअसल तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई वाली पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को आईटी पेशेवरों के लिए एक समर्पित वेब पोर्टल लॉन्च किया है। ये उनके लिए है जो दुनिया भर से कोरोना महामारी के कारण घर वापस लौटे हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया था कि पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से, हमने 'कर्मभूमि' को लॉन्च किया, जो आईटी पेशेवरों के लिए एक वेब पोर्टल है। उन्होंने लोगों से, विशेष रूप से आईटी पेशेवरों से बंगाल की आईटी कंपनियों से karmabhumi.nltr.org के माध्यम से जोड़ने का आग्रह किया। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in