कन्नूर के बारे में जानकारी - Kannur in Hindi

कन्नूर के बारे में जानकारी - Kannur in Hindi

केरल राज्य का छठां बड़ा शहर कन्नूर, एक तटवर्ती नगर है। भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान, कन्नूर शहर को उसके पुराने नाम "कन्नानोर" से जाना जाता था। ऐसी मान्यता है कि कन्नूर शहर का नाम भगवान श्री कृष्ण से प्रेरित है, जिसमें "कन्नन" का अर्थ श्री कृष्ण से है और "उर" का मतलब जगह से है अर्थात श्री कृष्ण का स्थान। यह शहर उत्तरी मालाबार क्षेत्र का सबसे बड़ा शहर है। करघा उद्योगों की मौजूदगी के कारण इस शहर को "करघे और विद्या" की भूमि के रूप में भी जाना जाता है।

कन्नूर कैसे पहुंचें -

केरल राज्य के कन्नूर शहर पहुंचने के लिए कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा सबसे नज़दीकी हवाई अड्डा है जो शहर से तकरीबन 26 किलोमीटर की दूरी पर है। इसके अलावा पर्यटक कन्नूर रेलवे स्टेशन से भी आसानी से शहर पहुँच सकते हैं।

कन्नूर घूमने का समय -

कन्नूर की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय अगस्त से फरवरी के दौरान है। 

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in