junior-doctors-strike
junior-doctors-strike

जूनियर डॉक्टरों ने की हड़ताल

इंदौर, 31 मई (हि.स.) सोमवार सुबह इंदौर सहित पूरे प्रदेश के जूनियर डॉक्टर एक बार फिर हड़ताल पर चले गए हैं। सरकार के द्वारा इन जूनियर डॉक्टरों की मांगें मान लेने के बाद भी इस बारे में आदेश जारी नहीं किए जाने के कारण यह हड़ताल हुई है। इंदौर के जूनियर डॉक्टर भी आज सुबह से अपना काम बंद कर हड़ताल पर चले गए। इस हड़ताल के बारे में पूछे जाने पर जूनियर डॉक्टरों के प्रतिनिधि का कहना है कि आज से इंदौर सहित पूरे प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल का मुख्य कारण वेतन और अन्य मांगे हैं जो कि इन डॉक्टरों के द्वारा मई के प्रारंभ में सरकार के सामने रखी गई थी। सरकार के द्वारा इन मांगों पर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण मई की शुरुआत में डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। सरकार ने मांगों को मान लिया था इस पर 6 मई को जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के साथ प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक हुई थी। इस बैठक में सरकार के द्वारा इन सभी मांगों को मान लिया गया था। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि सरकार के द्वारा मांगे मान लिए जाने के बावजूद इस बारे में अब तक कोई लिखित आदेश जारी नहीं किए जाने के कारण डॉक्टरों को आज के हड़ताल पर जाना पड़ा। मजबूरी में की हड़ताल इंदौर के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर प्रखर चौधरी ने कहा कि हमारी यह हड़ताल मजबूरी की हड़ताल है। इसके पहले हम अपनी इन्हीं मांगों को लेकर मार्च और अप्रैल में भी हड़ताल कर चुके हैं। सरकार हर बार इन मांगों को मान को लेती है लेकिन उस बारे में क्रियान्वयन शुरू नहीं करवाती है। इसी के चलते हुए मजबूरी में हमें आज से हड़ताल करना पड़ी है। हिन्दुस्थान समाचार/घनश्याम डोंगरे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in