हजारीबाग के बारे में जानकारी - Hazaribag in Hindi

हजारीबाग के बारे में जानकारी - Hazaribag in Hindi

झारखंड राज्य का हजारीबाग शहर एक खूबसूरत पर्यटक स्थल है, जो प्राकृतिक सौन्दर्य को समेटे हुए है। हजारीबाग का शाब्दिक अर्थ हजार बाग वाला है। माना जाता है कि हजारीबाग शहर का नाम यहाँ स्थित ओकनी तथा हजारी गाँव से लिया गया है। हजारीबाग, भारत का दूसरा सबसे बड़ा कोयला भंडारण केंद्र रह चुका है तथा यहां का कोयला भंडारण केंद्र अभी भी बरकरार है। यह शहर रांची से लगभग 93 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हजारीबाग शहर छोटा नागपुर पठार क्षेत्र में पड़ता है। इसके क्षेत्र में कई पहाड़ व घाटियां भी हैं। चंदवारा और जिलिंजा यहां की दो मुख्य पहाड़ियां हैं। हजारीबाग जिले की मुख्य नदियां दामोदर और बराकर हैं। यहां का तकरीबन 45 प्रतिशत क्षेत्र जंगलों से घिरा हुआ है। इन जंगलों में कई औषधीय पेड़ व पौधे भी पाए जाते हैं। यहां के जंगलों में चीता, भालू, सियार और लोमड़ी का वास रहता है।

हजारीबाग कैसे पहुंचें -

हजारीबाग, यातायात के समस्त माध्यमों से भली-भांति जुड़ा हुआ है। हजारीबाग पहुँचने के लिए बिरसा मुंडा हवाई अड्डे का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो रांची में स्थित है। यहाँ जाने के लिए रेलमार्ग भी उत्तम माध्यम है, जो हजारीबाग को भारत के अन्य प्रमुख राज्यों से जोड़ता है। सड़क मार्ग से जाने वाले पर्यटक राष्ट्रीय राजमार्ग 33 का इस्तेमाल कर हजारीबाग की यात्रा कर सकते हैं।

हजारीबाग घूमने का समय -

हजारीबाग भ्रमण के लिए अप्रैल से जुलाई का समय सर्वोत्तम है, क्योंकि इस दौरान यहाँ की हरियाली कई गुना बढ़ जाती है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in