कांग्रेस विधायक ने 14 लाख की लागत से जिम का किया शुभारंभ
कांग्रेस विधायक ने 14 लाख की लागत से जिम का किया शुभारंभ

कांग्रेस विधायक ने 14 लाख की लागत से जिम का किया शुभारंभ

देहरादून, 09 जून (हि.स.)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह ने युवाओं की मांग पर आज अपने विधानसभा क्षेत्र चकराता में विकासखंड कालसी के साहिया बाजार में विधायक निधि के लगभग 14 लाख की लागत से तैयार जिम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा को युवा विरोधी बताते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला। इस मौके पर विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि युवाओं के भविष्य के प्रति केवल कांग्रेस पार्टी ही सोच रखती है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, उस समय युवा कल्याण विभाग से हर क्षेत्र में जिम भवन बनवाने का काम किया है और इसके साथ-साथ हर क्षेत्र में मिनी स्टेडियम का निर्माण भी करवाया है। कांग्रेस पार्टी की सरकार के समय युवाओं को रोजगार दिया गया। राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही युवाओं के भावनाओं को डंप करने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बता कर विकास कार्य कराने की बात कहने वाले आज धरातल पर आज कुछ नहीं दिखा पा रहे हैं। राज्य में रोजगार के लिए युवा भटक रहे हैं। विकास की सारी योजनाओं जस की तस पड़ी है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद कर भाजपा सरकार जनता के साथ मजाक कर रही है। पूर्व में संचालित योजनाओं की राशि रोक कर जनविरोधी मंशा के तहत सरकार काम कर रही है। सरकार को राज्य की जनता और विकास से कोई लेना देना नहीं है। कोरोना काल में प्रदेश की जनता बेहाल है लेकिन सरकार व्यवस्था के नाम पर शून्य साबित हो रही है। उन्होंने एकांतवास केन्द्रों की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जीवन बचाने के नाम पर लोगों की जान जा रही है। फिर भी सरकार अपनी विफलताओं पर सुधार की हिम्मत नहीं दिखा पा रही हैं। आएदिन कुछ न कुछ घटना देखने और सुनने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस महामारी में भी आम और खास वर्ग के आधार पर कार्य कर रही है। इससे गलत क्या हो सकता है। प्रदेश में सरकार के लोगों को अलग व्यवस्था और आम लोगों को अलग व्यवस्था होने पर भी सवाल खड़े होते हैं। कांग्रेस बंदी के समय से ही आमजन के सेवा में जुटी हुई है। इस मौके पर युवा नेता अभिषेक सिंह, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रवीन रावत प्रिंस, विधायक प्रतिनिधि श्याम दत्त वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष माग्गटी (कालसी) मायाराम तोमर, महिला ब्लॉक अध्यक्ष कालसी अनीता निराला, रणवीर सिंह तोमर, पूर्व प्रधान उमा दत्त जोशी, अमन अरोड़ा, सेरी भाटी, क्षेत्र पंचायत सदस्य इंदु बाला, अंशुल जैन, जगदीश अग्रवाल एवं टीनू सहित वरिष्ठजन मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in