मुख्यमंत्री गहलोत से जनता जवाब मांगेंगी: शेखावत
मुख्यमंत्री गहलोत से जनता जवाब मांगेंगी: शेखावत

मुख्यमंत्री गहलोत से जनता जवाब मांगेंगी: शेखावत

जोधपुर, 12 जून (हि.स.)। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अनर्गल बयानबाजी कर देश के प्रधानमंत्री का अपमान कर रहे है। जनता इस अपमान का बदला लेंगी। वे राज्य सभा चुनावों की गहमागहमी के बीच मीडिया से मुखातिब हुए थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का प्रधानमंत्री के खिलाफ गलत बयानबाजी से बचना चाहिए। इस दौरान वे सुरजेवाला भी पर बरसे। शेखावत ने कहा कि जनता कांगे्रस को चक्की में पिस देगी। लोकसभा चुनावों का हलावा देते हुए शेखावत ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का ही आलम है कि इस चुनाव में प्रदेश की 25 की 25 सीटें बीजेपी के खाते मेंं आई है। उन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत से सवाल किया कि उन्होंने पंचायती राज चुनाव, नगर निगम, नगर पालिकाओं व अन्य चुनावों को स्थिगित क्यूं किया था। जबकि अब उपमुख्यमंत्री नेताओं का मिलना गेट टू गेट बता रहे है। लॉक डाउन खुलते ही कांग्रेस पैंतरेबाजी पर आ गई है। गहलोत लोकतंत्र का गला घोंट रहे है। उन्होंने कहा कि कांगे्रस के नेता और मंत्री यह जान ले कि सुरजेवाला जाने से पहले पिसे पिसाएं, घिसे पिटे नेताओं का राजस्थान में आने से आबोहवा खराब कर रहे है। जनता इसका जवाब दे देंगी। जिस तरह जनता ने उन्हें वोटों में पीसा है वैसी ही हालत कांग्रेस के नेताओं की होगी। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in