पर्यावरण दिवस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने  किया वृक्षारोपण
पर्यावरण दिवस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण

पर्यावरण दिवस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण

कोलकाता, 05 जून (हि.स.)। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सॉल्टलेक के अपने आवासीय परिसर वाले क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह घूम-घूम कर वृक्षारोपण किया है। सुबह के समय वह पार्टी के राज्य महासचिव सायंतन बसु और अभिनेत्री अंजू घोष को साथ लेकर निकले। सुकांत नगर, बी एफ और सी एफ ब्लॉक समेत आसपास के क्षेत्रों में उन्होंने पेड़ लगाकर पर्यावरण रक्षा का संदेश दिया। घोष ने कहा कि पेड़ बचेंगे तो हमारा जीवन बचेगा। वह चक्रवात से प्रभावित बोटैनिकल गार्डन में भी पहुंचे थे। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल साइट पर भी साझा किया है। इसके साथ दिलीप घोष ने लिखा है कि वातावरण में ऑक्सीजन की घटती मात्रा की भरपाई के लिए पेड़ लगाना ही होगा। इसके अलावा सड़क निर्माण और साफ-सफाई के नाम पर सॉल्टलेक में पेड़ कटाई के लिए उन्होंने पूर्ववर्ती वाममोर्चा सरकार की आलोचना भी की। उन्होंने आम लोगों से भी पर्यावरण दिवस के साथ-साथ आम दिनों में भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/मधुप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in