भाजपा नेताओं में बेचैनी देखी जा रही है : कांग्रेस

भाजपा नेताओं में बेचैनी देखी जा रही है : कांग्रेस
भाजपा नेताओं में बेचैनी देखी जा रही है : कांग्रेस

रांची, 09 जून (हि. स.)। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा है कि वैश्विक कोरोना संकट के दौरान लागू लॉक डाउन में रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय सहित राज्यभर के अन्य जिलों के कार्यालयों में ताला लगा रहा। पूरे संकटकाल में भाजपा नेता अपने घरों में आराम फरमाते रहे और समय-समय पर उपवास रखने और चिट्ठी लिखने का नाटक करते रहे। जिसके कारण उत्पन्न जनाक्रोश को देखते हुए अब भाजपा नेताओं में बेचैनी देखी जा रही है। शाहदेव ने मंगलवार को कहा कि यही कारण है कि अब देशभर के भाजपा नेता वर्चुअल रैली के माध्यम से लोगों को भ्रमाने की कोशिश में लगे है। राज्य में कांग्रेस गठबंधन सरकार ने देशभर के विभिन्न हिस्सों में फंसे करीब साढ़े छह लाख प्रवासी श्रमिकों को वापस लाने का काम किया। श्रमिकों को वापस लाने के साथ ही राज्य में मौजूद श्रमिकों को भी मनरेगा समेत विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गांव-पंचायत में ही रोजगार उपलब्ध कराने की कोशिश की गयी और हर जरूरतमंद और गरीब परिवार को निःशुल्क अनाज भी उपलब्ध कराने का काम किया। अब राज्य सरकार आर्थिक गतिविधियों को गति देकर और सूक्ष्म व लघु उद्योग को मदद पहुंचा कर युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/ सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in