बेल्जियम के राजकुमार पर स्पेन में संगरोध नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना
बेल्जियम के राजकुमार पर स्पेन में संगरोध नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना

बेल्जियम के राजकुमार पर स्पेन में संगरोध नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना

नई दिल्ली, 11 जून (हि.स.)। स्पेन के एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि बेल्जियम के राजकुमार जोआचिम पर 10,400 यूरो (11,800 डॉलर) का जुर्माना लगाया है। यह स्पेन की यात्रा के दौरान पिछले महीने संगरोध नियमों को तोड़ने के लिए लगाया गया। जबकि उनका कोरोनोवायरस परीक्षण सकारात्मक पाया गया था। बेल्जियम के राजा फिलिप के भतीजे 28 वर्षीय राजकुमार जोआचिम ने 24 मई को बेल्जियम से दक्षिणी स्पेनिश क्षेत्र एंडालूसिया की यात्रा की। एंडालूसिया में सरकारी अधिकारी ने बताया कि राजकुमार को देश में आने के बाद 14 दिनों के लिए खुद को संगरोध में नहीं रखने के लिए दंडित किया गया है। किसी को भी देश में प्रवेश करने पर 14 दिनों के लिए खुद को संगरोध में रखने की आवश्यकता है। अधिकारी ने कहा कि प्रिंस जोआचिम ने संगरोध नियमों का उल्लंघन स्वीकार किया और 15 दिनों के लिए जुर्माना दिया। राजकुमार के वकील से इस पर टिप्पणी के लिए तुरंत संपर्क नहीं किया जा सका। राजकुमार जोआचिम 26 मई को कॉर्डोबा शहर में एक पार्टी में भाग लेने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अधिकारी ने कहा कि राजकुमार अब स्पेन में संगरोध में हैं। स्पेनिश अधिकारी पार्टी की जांच कर रहे हैं। स्पेन के एक अखबार के अनुसार पिछले महीने इसमें 27 लोगों ने भाग लिया था। इससे कॉर्डोबा में लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन हुआ, जहां सामूहिक रूप से अधिकतम 15 लोगों से ज्यादा के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाया गया था। जबकि बेल्जियम के शाही महल के करीबी एक सूत्र ने कहा कि राजकुमार ने दो अलग-अलग समारोहों में भाग लिया था, जिसमें एक में 12 लोग और दूसरे में 15 लोग शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश सिंह-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in