अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ राज्य का ऐतिहासिक व धार्मिक शहर है। प्राचीनकाल में इस शहर को बैकुण्ठपुर के नाम से जाना जाता था, लेकिन वर्तमान में अम्बिकापुर के नाम जाना जाता है। यह शहर 1,983 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसका अधिकतर भाग जंगल व पहाड़ियों से घिरा हुआ है। इसके अतिरिक्त अंबिकापुर शहर, आदि- वासियों का गढ़ है, जहां आज भी आदिवासी अपने पारंपरिक तौर- तरीकों से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
अंबिकापुर का नजदीकी हवाई अड्डा बिलासपुर है। यहां का निकटतम रेलवे स्टेशन अंबिकापुर रेलवे स्टेशन है। राष्ट्रीय राजमार्ग 111 से भी शहर पहुंचा जा सकता है।
अंबिकापुर घूमने जाने के लिए सबसे उत्तम समय अक्टूबर से मार्च है। इस बीच यहां महामाया मंदिर के पास नवरात्रि के पवित्र पर्व पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।