अजय लल्लू के रिहा न होने तक जारी रहेगा कांग्रेसियों का सेवा कार्य
अजय लल्लू के रिहा न होने तक जारी रहेगा कांग्रेसियों का सेवा कार्य

अजय लल्लू के रिहा न होने तक जारी रहेगा कांग्रेसियों का सेवा कार्य

चित्रकूट,10 जून (हि.स.)। अजय लल्लू महारसोई अभियान के पांचवे दिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की अगुवाई में भरतकूप क्षेत्र के सुदिनपुर, पतौड़ा, डफाईपुरवा, कोलान बस्ती व धतुरहा चैराहा में रिक्शा-ठेलिया वालों को तथा मानिकपुर ब्लाक के बघौंडा में गरीबों को भोजन बांटा गया। बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल व कांग्रेस नेत्री रंजना बरातीलाल पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष पर हो रहे जुल्म को आम जनता को बता रहे हैं। कांग्रेस ने हमेशा गरीब मजदूरों की सेवा किया है। संकट के समय में भी सेवा कार्य जारी है। रंजना बरातीलाल पाण्डेय ने कहा कि सरकार के दमन का विरोध कांग्रेसी मजदूरों की सेवा कर जवाब देंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि कांग्रेस का एक-एक सिपाही इस सेवा कार्य को लगातार जारी रखेंगे। कांग्रेस नेता अवधेश करवरिया, रावेन्द्र गौतम ने कहा कि मनरेगा कांग्रेस की देन है। इस योजना को भाजपा सबसे खराब योजना बता रही थी। संकट के समय मजदूरों के लिए गांव-गांव में मनरेगा वरदान बनी है। कांग्रेसियों ने चेताया कि प्रदेश अध्यक्ष को रिहा न करने पर संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर यमुना प्रसाद शुक्ला, वीरेन्द्र सिंह, हरिहर सहाय, विनय सिंह चौहान, रजनीश पाण्डेय, कामता द्विवेदी, राकेश वर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, पवन रजक, गणेश मौर्य, किशन, हरी कुमार आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार /रतन/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in