सुशांत की असमय मृत्यु से दुखी-जम्मू सांसद
सुशांत की असमय मृत्यु से दुखी-जम्मू सांसद

सुशांत की असमय मृत्यु से दुखी-जम्मू सांसद

जम्मू, 14 जून (हि स) । जम्मू संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने रविवार को कहा कि वह बॉलीवुड सितारे सुशांत सिंह राजपूत की असमय मृत्यु से बेहद दुखी है। उन्होंने कहा कि वह बॉलीवुड के युवा, नवोदित तथा ऊर्जावान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की असमय मृत्यु से बेहद दुखी हैं। उन्होंने अपने अभिनय के प्रदर्शन से सिनेमा जगत को रोमांचित किया। शर्मा ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत को उनके अभिनय के लिए कई समय तक याद रखा जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार / राहुल / बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in