सुशांत सिंह राजपूत को याद कर श्रद्धा कपूर ने लिखा लंबा इमोशनल पोस्ट
सुशांत सिंह राजपूत को याद कर श्रद्धा कपूर ने लिखा लंबा इमोशनल पोस्ट

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर श्रद्धा कपूर ने लिखा लंबा इमोशनल पोस्ट

मोनिका शेखर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद कर श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने एक किताब की तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो उन्हें सुशांत सिंह राजपूत ने गिफ्ट की थी। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनकी बातचीत ब्रह्मांड और जीवन के फिलॉस्पी के बारे में होती थी। गुरुवार को अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा-'जो कुछ भी हुआ, उसे स्वीकार करने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन यह मान पाना अभी भी बहुत मुश्किल है। यह मेरे लिए एक बहुत बड़ा खालीपन है सुशांत...! प्रिय सुश...! विनम्रता, बुदधिमत्ता, जीवन के बारे में जिज्ञासा से भरा हुआ, हर चीज, हर जगह में सुंदरता देखना, अपनी ही धुन पर नाचने वाला, मैं हमेशा उसे सेट पर देखने के लिए उत्सुक रहती थी। सोचती थी, हम आज क्या बातचीत करेंगे। एक शानदार को-एक्टर होने के साथ ही तुमने हमेशा अपना दिल अपने काम में लगाया। वह एक अद्भुत व्यक्ति था। वह लोगों की परवाह करता था और उन्हें खुश देखना चाहता था। उसकी मुस्कुराहट, सूट के दौरान हमारी बातचीत में जीवन के अलग फिलॉस्पी, ब्रह्मांड होते थे। हमारे द्वारा साथ बिताए पल हैरत करने वाले थे। वह संगीत और कविता से प्यार करता था। उसने मुझे अपने टेलिस्कोप से चांद भी दिखाया था। मैं निशब्द थी कि मैं इतने नजदीक से चांद की खूबसूरती को देख सकी थी। वह उस भावना को साझा करना चाहता था! हमारे छीछोरे गैंग पावना में उसके सुंदर घर गए जहां उसके घर के आसपास प्रकृति की शांति और सुकुन को देखकर हम लोग अवाक हो गए। वह प्रकृति से बहुत प्यार करता था। वह चीजों को केलिडोस्कोपिक लेंस से देखता था और अपने आसपास के लोगों के साथ उसे शेयर करना चाहता था। वह छोटी से छोटी चीजों से भी खुश हो जाता था और उसे उम्दा तरीके से व्यक्त करता था...! वह सच्चा था, अपने तरह का इकलौता था...मैं तुम्हें हमेशा याद करूंगी, प्रिय सुश, चमकते रहो।' सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'छिछोरे' थी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर ने उनकी गर्लफ्रेंड और पत्नी का रोल निभाया था। सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी बातें याद आती रहेंगी। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में सुसाइड कर ली थी। मुंबई में 15 जून को परिवार के मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार हुआ था। गुरुवार को सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां पटना के गंगा नदी में विसर्जित की गई। इस दौरान उनके पिता और परिवार के कई अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in