सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त महेश शेट्टी ने किया उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के बारे में बड़ा खुलासा

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त महेश शेट्टी ने किया उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के बारे में बड़ा खुलासा

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में जबसे सुशांत के पिता केके सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है तब से ये मामला बहुत अधिक पेचीदा हो गया है। हर तरफ से रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बयानों की बाढ़ ही आ गई है। इन सब के बीच अब सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त ने एक खुलासा किया है, जिससे रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें और अधिक बढ़ गईं हैं। रिया के बारे में बड़ा खुलासा दरअसल रिया चक्रवर्ती के ऊपर लगातार बढ़ते मामलों के बीच अब सुशांत सिंह राजपूत के एक करीबी दोस्त ने खुलासा किया है कि रिया चक्रवर्ती सुशांत को दोस्तों से नहीं मिलने देती थी। गौरतलब है कि पुलिस से उनकी पूछताछ में कुछ बातें सामने आईं हैं जो काफी खौफनाक लग रही है बड़ी बात ये है कि सुशांत लंबें वक्त से डिप्रेशन में भी थे। महेश को आखरी फ़ोन महेश शेट्टी ने बताया कि सुशांत सिंह जब से रिया के साथ रिलेशनशिप में आए थे तब से उनका दोस्तों से मिलना कम हो गया था रिया उन पर लगातार दबाव बनातीं रहती थीं। जिससे सुशांत परेशान हो गए थे।। बड़ी बात ये भी है कि महेश शेट्टी सुशांत सिंह राजपूत के अच्छे दोस्त थे और उन्होंने आत्महत्या से पहले महेश शेट्टी को ही फोन किया था, लेकिन अफसोस की बात ये है कि वो फ़ोन नहीं उठा था। मीतू सिंह से पूछताछ सुशांत सिंह राजपूत के मामले में कई लोग रिया चक्रवर्ती की आलोचना कर रहे हैं और इसके चलते सुशांत की बहन मीतू सिंह ने भी बिहार पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में रिया चक्रवर्ती और सुशांत की 8 जून को हुई लड़ाई के बारे में बताया था। साथ ही पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी और सारा दोष रिया चक्रवर्ती पर ही रखा है। अंकिता ने भी बोला था हमला इसके पहले सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी बताया था कि जब उनकी सुशांत सिंह राजपूत से बात हुई थी तो वो काफी परेशान थे जिस कारण वो चैटिंग के दौरान भावुक भी हो गए थे। ये सारी बाते शेयर करने के साथ ही सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता ने सुशांत सिंह राजपूत की सारी चैट्स बिहार पुलिस से शेयर की हैं जो कि एक अहम बिंदु हो सकती हैं।-doonhorizon.inEntertainmentBollywoodfeed.xml

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in