बिहार, झारखंड एवं अभिनय की दुनिया के लिए सुशांत का निधन अपूरणीय क्षति : रामेश्वर
बिहार, झारखंड एवं अभिनय की दुनिया के लिए सुशांत का निधन अपूरणीय क्षति : रामेश्वर

बिहार, झारखंड एवं अभिनय की दुनिया के लिए सुशांत का निधन अपूरणीय क्षति : रामेश्वर

रांची, 14 जून (हि. स.)। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उरांव ने रविवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुशांत, झारखंड के गौरव क्रिकेट खिलाड़ी एम एस धोनी पर बनी फिल्म एम एस धोनी दी अनटोल्ड स्टोरी के किरदार निभाने वाले युवा एवं होनहार अभिनेता थे। बिहार झारखंड एवं अभिनय की दुनिया के लिए उनका निधन अपूरणीय क्षति है। कांग्रेस विधायक दल नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि वह एक युवा एवं हर दिल अजीज अभिनेता थे। उन्हें बहुत आगे जाना था। झारखंड के लिए वह बहुत ही लोकप्रिय कलाकार थे। उन्होंने क्रिकेट खिलाड़ी एम एस धोनी का किरदार बहुत करीने से निभाने का काम किया था। उन्हें भूल पाना नामुमकिन है। इस दुख की घड़ी में हम सब उनके परिजनों के साथ हैं। उनके पिता एवं उनके परिजनों को इस दुख को सहने की ईश्वर शक्ति प्रदान करें। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/ सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in