लॉकडाउन के माहौल में सोशल मीडिया पर लोगों का मनारंजन कर रहे हैं कॉमेडियन सुनील ग्रोवर

लॉकडाउन के माहौल में सोशल मीडिया पर लोगों का मनारंजन कर रहे हैं कॉमेडियन सुनील ग्रोवर

सुरभि सिन्हा कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन लगा हुआ है जिस कारण हर कोई अपने-अपने घरों में बंद हैं। फिल्मों की शूटिंग से लेकर सिनेमाघर तक बंद है। वहीं मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ऐसे डर और टेंशन के माहौल को कम करने के लिए फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से हंसाने की कोशिश कर रहे हैं। सुनील ने शुक्रवार को ऐसा ही एक पोस्ट ट्विटर पर शेयर किया है। इस पोस्ट में सुनील ने लिखा-'एक बार यह कोरोना टेंशन खत्म हो जाए तो सात दिन की छुट्टी लेकर घर पर आराम किया जाएगा!' कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। सुनील के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा-'कुछ ज्यादा ही सही पकड़े हैं।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-'आप महान हो सर!' तो वहीं कुछ यूजर उसने मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में वापस लौटने का आग्रह कर रहे हैं। सुनील ग्रोवर ने इस शो में मशहूर डॉक्टर गुलाटी और गुत्थी की भूमिका निभा कर दर्शकों को खूब हंसाया था, लेकिन बाद में उन्होंने यह शो छोड़ दिया था। सुनील ग्रोवर कोरोना वायरस को लेकर फैंस के बीच जागरूकता फैला रहे हैं। वहीं हाल में उन्होंने इस बीमारी से बचने के लिए फैंस से घर में रहने और सुरक्षित रहने की अपील की थी। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in