sukma-naxalites-found-39-spike-holes-in-palamadgu
sukma-naxalites-found-39-spike-holes-in-palamadgu

सुकमा : नक्सलियों ने पालामडग़ु में लगाये 39 स्पाइक होल बरामद

सुकमा, 07 फरवरी (हि.स.)। जिले के ग्राम पालामडग़ु में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पंहुचाने के लिए 39 स्पाइक होल लगाया था, जिनमे 6 सौ से 7 सौ नग लोहे के स्पाइक्स लगे हुए थे। सीआरपीएफ 74 वीं बटालियन के जवानों की सतर्कता से नक्सलियों की बड़ी साजिश को भी विफल कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ 74 वीं बटालियन के कमांडेंट डी.एन. यादव व द्वितीय कमान अधिकारी संदीप के निर्देश पर जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान जवानों ने ग्राम पालामडग़ु के पास से 39 स्पाइक होल बरामद किया है। इतनी बड़ी मात्रा में लगाये गये स्पाइक होल मिलने से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि जवानों ने थोड़ी भी लापरवाही बरती होती तो कई जवान नक्सलियों के स्पाइक होल में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो जाते। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in