sukma-naxalites-continue-to-celebrate-women39s-day
sukma-naxalites-continue-to-celebrate-women39s-day

सुकमा : नक्सलियों ने महिला दिवस मनाने जारी किया पर्चा

नक्सलियों की महिला कार्यकर्ताओं की हत्या का लगाया आरोप सुकमा, 04 मार्च (हि.स.)। जिले के दोरनापाल में नक्सलियों के दक्षिणी सब जोनल ब्यूरो ने 08 मार्च को महत्वपूर्ण बताते हुए महिला दिवस मनाने के लिए एकपर्चा जारी किया है, जिसमें महिलाओं के अधिकार व सम्मान की बात लिखी गई है। साथ ही इतिहास में हुए महिला आंदोलन का उल्लेख किया गया है, जिसमें आंदोलन के समय महिलाओं ने पुलिस की लाठियों से मार खाकर गिरफ्तार भी हुए। क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन द्वारा पर्चे में केंद्र व राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए लिखा गया है कि नक्सलियों की महिला कार्यकर्ताओं पर निशाना साधकर हत्याएं करवा रही है I हाल ही में दंडकारण्य पुलिस कैंप व विस्थापन के विरोध में हुए जन आंदोलन में लाठी चार्ज व फायरिंग से सैकड़ों महिलाओं के घायल होने का आरोप मोदी सरकार व राज्य की भूपेश बघेल सरकार पर लगाया है। कई महिलाओं को गिरफ्तार कर सालों से जेल में बंद कर झूठे मामलों में फंसने के आरोप लगाते हुए केएएमएस की नेत्री कामरेड नर्मदा सहित कई महिलाओं को झूठे केस में फंसा कर जेल में बंद कर देने की बात उक्त पर्चे पर उल्लेखित है। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in