sukma-block-level-ayush-health-camp-organized-health-check-up-of-420-people
sukma-block-level-ayush-health-camp-organized-health-check-up-of-420-people

सुकमा : ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजन ,420 लोगों का स्वास्थ्य जांच

सुकमा, 04 मार्च (हि. स.)। सुकमा जिले में आयुष विभाग के द्वारा ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें 420 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाइयों का वितरण किया। इस दौरान डाॅ. केआर गौतम, डॉ भारती शर्मा, डाॅ मनोरंजन पात्रो, डाॅ रोहित भोई, सुरेश कुमार मरकाम, सखाराम पैकरा, कान्दरूराम मंडावी, गंगाराम, श्रीमती दुर्गा दास सहित अन्य कर्मचारी का मौजूद रहे। संचालक आयुष के निर्देशानुसार जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. सरयुप्रसाद पटेल के निर्देशानुसार एवं डाॅ.केआर गौतम के नेतृत्व में जिला आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन भगवान धन्वतरी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों में जागरूकता लाना एवं वैश्विक महामारी कोरोना के बचाव, उपचार आदि चीजों से लोगों को अवगत कराना था। डाॅ केआर गौतम ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला के माध्यम से लोगों की स्वास्थ्य जांच किया। उन्होंने कहा कि आज के भाग दौड भरी जीव शैली के बीच मनुष्य अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर नहीं है। गलत खानपान की आदतों से अनेक प्रकार के रोगों से ग्रति हो रहे है। आयुर्वेद के माध्यम से लोगों को गंभीर बिमारियों में छूटकार मिल सकता है। शिविर में लोगों को आयुर्वेद के अनुसार खानपान करनें एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। ताकि लोगों गंभीर बिमारियों से बच सकें। शिविर प्रभारी डाॅ. मनोरंजन पात्रो ने बताया कि आयुष चिकित्सा पद्यति के द्वारा शिविर का आयोजन किया। जिसमें 420 लोगों ने पंजीयन कर ईलाज किया गया। मुख्य रूप से वातरोग, चर्म रोग, ज्वर, कास, प्रतिस्याय, उदर रोग, बवासीर, बालरोग आदि बीमारियों का इलाज किया गया। शिविर में लोगों के मौसमी बीमारी से होने वाले रोगों के बचाव के लिए औषधि काढ़ा पिलाया गया। एवं शिविर में मलेरिया, शुगर एवं हिमोग्लोबिन की जांच की गई। हिन्दुस्थान समाचार/ मोहन ठाकुर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in